सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में मौसम की बेरूखी ने लोगों की सेहत को प्रभावित करना शुरु कर दिया है। बारिश के बाद निकल ही चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। वहीं मौसम परिवर्तन के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। अस्पतालों में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। सोनांचल में कभी बारिश तो कभी तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल सहित जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की काफी भीड़ देखन...