Sonbhadra News: बारिश के बाद दक्षिणांचल की सड़कें बनीं जानलेवा
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश थमने के बाद दक्षिणांचल की सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। जिलाधिकारी की ओर से सड़कों के गड्ढे भरने और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है।म्योरपुर क्षेत्र के कांचन, खैराही, नवाडीह और आरंगपानी समेत कई इलाकों की सड़कें बरसात के चलते खराब हो गई हैं। इन सड़कों का अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के दौरान कई मार्गों पर सड़क की सतह उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए। लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.