Sonbhadra News: बाबू जगदेव प्रसाद का मना शहादत दिवस
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कुशवाहा समाज भवन में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। समाज के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अध्यक्ष अमित सिंह ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में रमिता मौर्य व मनोरमा मौर्य ने शहादत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देव प्रकाश मौर्य, सुरेश कुमार मौर्य, गया नाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह समेत समाज के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: अमर शहीद जगदेव बाबू ने शोषित समाज को जगाया संचालन सचिव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.