सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर किरबिल-नधिरा जंगल के समीप सोमवार रात अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार म्योरपुर के नधिरा से बलियरी गांव लौट रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र कालेंद्र और 27 वर्षीय विमलेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार नधिरा गांव में खराब हुए एक ट्रेलर के चालक से मिलने गए थे। ट्रेलर चालक भी बलियरी गांव का ही निवासी बताया गया है। सोमवार रात करीब साढे़ 10 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किरबिल-नधिरा के जंगल में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स...