Sonbhadra News: बाइक चोरी का मामला दर्ज
सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। बीते 13 जून को कोटा गेट से हुई बाइक चोरी में शक्ति नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज पर विवेचना शुरू कर दी है। शक्ति नगर थाना क्षेत्र के कोटा बस्ती निवासी अनुराग सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग एक महीना पूर्व 13 जून को कोटा गेट पर बाइक खड़ी कर काम पर चला गया था वापस जब लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास खोजबीन की गयी लेकिन बाइक नहीं मिली। पुलिस ने एक महीना बाद पीड़ित के तहरीर पर केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कपरफोड़ा चौक से चोरों ने उड़ाई बाइक, थाना में आवेदन यह भी पढ़ें- Bareily News: चोरी हुई बाइक का तीन साल बाद दर्ज कराया मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.