सोनभद्र, अगस्त 3 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के वनमहरी गांव के समीप देवरी-पिंडारी मार्ग पर रविवार की रात बाइक में साड़ी फंस जाने से अनियंत्रित होकर गिरने बाइक सवार दो मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। वे म्योरपुर के पिंडारी गांव से देवरी गांव लौट रहे थे। घोरावल में दोनों मायूमों की हालत गंभीर बताई गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 45 वर्षीया हीरामती गौरीशंकर गुप्ता अपनी बेटी के ससुराल पिंडारी गई थीं। रविवार शाम वह अपने दामाद 35 वर्षीय सूरज पुत्र शिवदास गुप्ता, 30 वर्षीया बेटी मंजू और नाती सात वर्षीय कृष्णा व पांच वर्षीय आदित्य के साथ एक ही बाइक से देवरी लौट रही थीं। रात लगभग आठ बजे जैसे ही वे बनमहरी गांव के पास पहुंचें, मंजू की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। इससे बाइक का संतुलन बि...