सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा में सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वह कचनरवा कस्बे से सब्जी व अन्य घरेलू सामान लेकर घर लौट रही थी। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव के टोला बैसाहूखाड़ी निवासी 21 वर्षीय किरन कुमारी पुत्री भुनेश्वर उराव सोमवार की देर शाम कचनरवा कस्बे से सब्जी और अन्य घरेलू सामान लेकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गैस गोदाम असनावांध से पहले मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगते ही किरन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल किरन को आनन-फानन में सीएचसी कोन ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित...