Sonbhadra News: बाइक के धक्के से महिला घायल
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में खुटहां बाइपास मार्ग पर तहसील मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घोरावल के बिसुंधरी गांव निवासी 45 वर्षीय सुगिया पत्नी कैलाश पैदल घोरावल बाजार जा रही थीं। तहसील मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद बाइक सवार अपनी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.