Sonbhadra News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार को देर शाम अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान शिवकांत गौतम (45) वर्ष निवासी जगन्नाथपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिवकांत किसी कालीन कंपनी में कार्य करते थे और ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अपने पीछे एक पुत्र सहित परिवार को छोड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.