सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा बैरियर के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बभनी ब्लाक के पोखरा निवासी 35 वर्षीय मोहन गोंड़ पुत्र गजराज बाइक से देवरी स्थित कठबंधवा जा रहे थे। वहीं नधिरा निवासी शंखलाल पनिका पुत्र स्व. जयमंगल साइकिल से सहगोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करीब तीन बजे नधिरा बैरियर के पास दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर मौजूद नधिरा निवासी हिमांशु दुबे और उमेश गुप्ता ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अराधना ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर...