Sonbhadra News: बाइक अनियंत्रित होकर टैम्पू से टकराई, तीन घायल
सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर रविवार को बीआरसी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े आटो से टकरा कर सड़क पर गिर गई। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बाइक सवार 25 वर्षीय महेन्द्र पुत्र सोमारु अपने पत्नी 23 वर्षीय रीता निवासी म्योरपुर और 18 वर्षीय वंशरुप पुत्र द्वारिका निवासी चागा म्योरपुर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बभनी बीआरसी के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े आटो से टकरा गई। घटना में बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.