सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा बाईपास मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बिसुंधरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 21 वर्षीय विमलेश पुत्र दयाराम यादव निवासी ग्राम तेंदुआ और बासुदेव मौर्य पुत्र बंधन मौर्य निवासी ग्राम पेड़ चोपनिया के रूप में हुई है। हादसे में दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...