Sonbhadra News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल
सोनभद्र, अक्टूबर 20 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी बाजार के समीप मुर्धवा - बीजपुर मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बभनी की तरफ से आ रहे बाइक सवार की सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी18 वर्षीय दीपक खरवार पुत्र नयन खरवार अपने साथियों 19 वर्षीय धर्मेंद्र खरवार पुत्र भगवान दास और 18 वर्षीय रविंद्र खरवार पुत्र रामचंद्र खरवार के साथ बाइक से बभनी की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहा था। रात लगभग 11 बजे जैसे ही वे देवरी बाजार के समीप मुर्धवा - बीजपुर मार्ग पर पहुंचे इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार देवरी निवासी 19 वर्षीय सुरेंद्र गोंड पुत्र अकबर गोंड तथा सूरज गोंड पुत्र बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.