सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तिलौली खुर्द गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह घोरावल ब्लाक से अपने घर बाइक से पिडरिया जा रहा था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पिडरिया गांव निवासी 24 वर्षीय आशीष पटेल पुत्र सुरेश पटेल मंगलवार देर शाम बाइक से घोरावल ब्लॉक से अपने घर लौट रहा था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तिलौली खुर्द गांव में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे आशीष पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशीष को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज क बाद उसे जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई। आशीष की ...