Sonbhadra News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर नवाटोला के भुक्कूपहरी के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंध गांव निवासी 20 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र फूलचंद रेणुकूट से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भुक्कूपहरी के पास सामने से आ रहे जामपानी गांव के खेतारी टोला निवासी 25 वर्षीय अभिनेष पुत्र राजेश की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अभिनेष की बाइक पर सवार एक अन्य युवक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.