सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चतरा ब्लॉक के खुज्झा और भरसही गांव में रविवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की ओर से पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान चलाकर सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों के बीच आम के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर भी किसानों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान संदीप मिश्रा ने प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना का विरोध करते हुए क...