Sonbhadra News: बहला-फुसला कोर्ट मैरिज का प्रयास विफल
सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। 19 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर कोर्ट मैरिज का दबाव डालने के आरोप में शक्ति नगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बीना क्षेत्र कें रहने वाले युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 28 जुलाई को प्रातः काल लगभग 10:00 बजे रेहान पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 23,नवानगर,सिंगरौली द्वारा शादी के उद्देश्य से पुत्री को बहला फुसला बैढ़न न्यायालय ले गया जहां कोर्ट मैरिज करने का दबाव देने लगा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुत्री को अपने साथ परिजन घर वापस ले गए। इस बाबत पुत्री ने भी आरोप लगाते हुए रेहान पर कोर्ट मैरिज करने के लिए दबाव बनाने की बात कही है। पुलिस ने इसके बाद फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.