सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन की शुक्रवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर उनकी मंगलकामना की तो भाइयों ने भी उन पर खूब प्यार बरसाया। भाईयों ने राखी बधाई के बदले बहनों को उपहार भेंट किया। इस बार भद्रा काल का असर न होने के कारण पूरे दिन राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: नेह के बंधन से मजबूत हुआ नातात्योहार की तैयारी रक्षाबंधन की तैयारी में कई दिन से बहनें जुटी थीं। बाजार से राखी, मिठाई से जुड़ी दुकानों पर भीड़ रही। शुक्रवार को भी सुबह से ही बाजार गुलजार थे। जगह-जगह सजी राखी और मिठाई की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती रहीं। इसके बाद राखी की थाली सजाकर भाई के घर पहुंचीं। रोरी, अक्षत, चंदन से तिलक ल...