Sonbhadra News: बस से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर घायल
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर राय कॉलोनी मोड़ के समीप रविवार की सुबह बस और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। डोडहर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र राजेश रिहंद परियोजना से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। राय कॉलोनी मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक श्रमिकों को लेकर जा रही श्रीराम बस से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया। राहगीरों की मदद से उसे धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन घायल को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.