सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में साइकिल पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हादसे की जानकारी झपरहवा अगरिया बस्ती निवासी 18 वर्षीय शिवमंगल पुत्र रामलाल रविवार शाम साइकिल से तेलगुड़वा की ओर से डाला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान हाथीनाला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में साइकिल आ गई। हादसा इतना भीषण था कि शिवमंगल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। साइकिल पर साथ चल रहे आशीष कुमार पुत्र नंदलाल और रूपेश पुत्र गुड्डू को भी हल्की चोटें आईं। हादसे की...