सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर से सटे बरैला गांव स्थित प्राचीन बरैला महादेव मंदिर में सावन माह के अंतिम बुधवार को बरैला महादेव का 70वां भव्य श्रृंगार समारोह आयोजित किया गया। बरैला बाबा भोलेनाथ श्रृंगार समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा के अलौकिक श्रृंगार का दर्शन-पूजन कर रात्रि भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बरैला बाबा का मनोहारी श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। फूलों से की गई आकर्षक सजावट और भव्य श्रृंगार से मंदिर परिसर का स्वरूप देखते ही बन रहा था। इस दौरान भजन-कीर्तन मंडली ने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- बरैला महादेव का 70वां वार्षिक श्रृंगार मह...