Sonbhadra News: बरसात में नाली निर्माण की खुली पोल, उल्टा बह रहा पानी
सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत में बीते कुछ महीनों से लोगों के घरों के पानी के निकासी के लिए नालियों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें गुणवत्ता का तनिक भी ख्याल नहीं रखा जा रहा। ना तो इसके निर्माण में समुचित ढाल का ख्याल रखा जा रहा और ना ही मानक के अनुरूप सरिया, सीमेंट सहित अन्य निर्माण समाग्री का प्रयोग हो रहा है। बेतरतीब ढंग से जेसीबी से गढ्ढा खोदकर नालियों की ढलाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की है।दुद्धी के वार्ड दो में बन रही नाली के गुणवत्ता की पोल हल्की बारिश में खुल गई। रहवासियों की माने तो नाली निर्माण के बाद घरों के पानी की निकासी तो नाली में हुई, लेकिन उसका बहाव विपरीत दिशा में होने लगा। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि डिहवार बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.