Sonbhadra News: बरवाडीह से त्रिवेणी एक्सप्रेस की बंद बोगी चलाने की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की बरवाडीह से संचालित होने वाली बोगी का परिचालन कोरोना काल से बंद है। इसके कारण क्षेत्रीय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बंद बोगी का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि म्योरपुर, विंढमगंज, दुद्धी, बीजपुर, बभनी, आसनडीह और रेणुकूट सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लखनऊ, प्रयागराज हाईकोर्ट, बरेली समेत त्रिवेणी एक्सप्रेस के मार्ग में पड़ने वाले अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा के लिए चोपन जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गोमिया में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेनों के परिचालन की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.