सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: बभनी, हिंदुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बभनी में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शौचालय में गंदगी और दुर्गंध के साथ ही कर्मचारियों की कमी तथा पर्याप्त बिस्तरों के अभाव को लेकर प्रधान संघ के पूर्व जिला सचिव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि सीएचसी के शौचालय में अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। दुर्गंध इतनी तेज है कि मरीजों और उनके तीमारदारों को नाक पर हाथ रखकर वहां से गुजरना पड़ता है। अस्पताल का बाहरी परिसर देखने में साफ-सुथरा नजर आता है, लेकिन शौचालय की स्थिति बेहद खराब बताई गई है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते है...