सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में मेडिकल वेस्ट के साथ कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में जली हुई दवाएं मिलने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर रोष व्यक्त किया है, जबकि विभाग का कहना है कि ये सभी दवाएं एक्सपायरी थीं।

स्वास्थ्य प्रणाली में खामियां विकास खंड बभनी में जहां लचर स्वास्थ्य व्यवस्था चर्चा में रहता है ‌मरीजों के लिए यह अस्पताल रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है। मंगलवार को मेडिकल वेस्ट में दवाओं का जखिरा देखने को मिला मिली हुई दवाओं में गोलियां, इंजेक्शन और सिरप शामिल हैं, जो मेडिकल वेस्ट के साथ जलाई गई थीं। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी परिसर की है स्थानीय लोगों का आरोप है कि साम...