Sonbhadra News: बभनी सीएचसी के शौचालय में गंदगी का अंबार
सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बभनी में गंदगी, कर्मचारियों की कमी और पर्याप्त बिस्तरों के अभाव को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिला सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीएचसी के शौचालयों में अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। शौचालय से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को नाक पर हाथ रखकर निकलना पड़ता है। अस्पताल का बाहरी परिसर देखने में साफ-सुथरा नजर आता है, लेकिन अंदर शौचालयों की स्थिति बेहद खराब बताई गई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों में संक्रमण तथा बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.