सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: डाला, हिंदुस्तान संवाद। ओबरा-डाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने संबंधितों के साथ जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों से खराब डाला-ओबरा संपर्क मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। काफी व्यस्त सड़क होने के बाद भी संबंधितों का ध्यान इस ओर नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके चलते इस सड़क का मरम्मत नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: दलदल बनी सड़क पर ग्रामीणों ने रोपी धान की फसल कई...