सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में चीनी के खिलौनों की मिठास बदलते दौर में खोती जा रही है। महंगाई और नई पीढ़ी में कम होता रुझान इस कला और पंरपरा को आगे बढ़ाने में पीछे होता नजर आ रहा है। पिछले दस वर्षों में इनकी मांग और बिक्री में भी कमी आई है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: फीकी पड़ रही चीनी के बताशे और खिलौने की मिठासचीनी के खिलौनों की घटती मांग राबर्ट्सगंज में चीनी के खिलौने बनाने वाले राजकुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी तीसरी पीढ़ी यह कारोबार कर रही है। बाप-दादा के समय से इस कारोबार को आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन अब नई पीढ़ी में इसे लेकर रुझान देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महंगाई के कारण मुनाफा भी कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम में हुई वृद्धि के कारण इस बार बहुत मुनाफा होने ...