Sonbhadra News: बच्चों से भरी स्कूल वैन बंधे में गिरी, बच्चे सुरक्षित
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैरहवा गांव में शुक्रवार की दोपहर बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बंधे में गिर गई। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से सभी बच्चों को बंधे से सुरक्षित निकाल लिया गया। स्कूली वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे। मामूली रूप से घायल चार बच्चों को बभनी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। बच्चे बभनी के चपकी स्थित एक निजी स्कूल से मैरहवा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर एक वैन थाना क्षेत्र के मैरहवा गांव छोड़ने के लिए निकली। वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे। वैन मैरहवां गांव में बंधे पर बनी सड़क से गुजर रही थी, इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए बंधे में गिर गई। स्कूली वैन को बंधे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.