सोनभद्र, सितम्बर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में मेरे सपनों का भारत, विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरते हुए विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बच्चों के बीच पहुंचे और उनका उत्साह बढ़ाते हुए खुद भी रंग और ब्रश थाम लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों के बीच बैठकर उनकी बनाई पेंटिंग देखी और चित्रों में रंग भरकर बच्चों के साथ रचनात्मक पल साझा किए। उन्होंने बच्चों की कल्पनाशीलता और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की सृजनात्मक क्षमता और कल्पनाशक्ति को विकसित करती हैं। साथ ही बच्चों में देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच वि...