Sonbhadra News: बकाया मानदेय को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। बकाया मानदेय की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में ग्राम रोजगार सेवकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह का मानदेय बकाया है। इसके बावजूद उनसे लगातार कार्य कराया जा रहा है। काम नहीं करने की स्थिति में सेवा समाप्त करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, श्याम मोहन पाण्डेय, अमरपति राम, जुनैद अंसारी, चंद्रमणि यादव, रामसजीवन, जिलाजीत यादव, अयोध्या प्रसाद, उमेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.