Sonbhadra News: बकाया भुगतान को लेकर पशु मित्रों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मासिक मानदेय न मिलने और बकाया भुगतान न किए जाने को लेकर पशु मित्रों ने गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान शीघ्र न किए जाने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान पशु मित्रों ने कहा कि वे कई वर्षों से विभाग में पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रदेश के पशुपालकों एवं पशुधन की सेवा कर रहें हैं। कठिन परिस्थितियों भीषण गर्मी, बरसात और कड़ाके की सर्दी में भी हम लोग कर्तव्यों का निर्वाहन करते हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में पशु प्राथमिक उपचार, पशु टीकाकरण, पशु कृत्रिम गर्भाधान व पशु गणना और गौ आश्रय स्थल पर पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रहे हैं। दुर्भाग्यवश वर्षों की सेवा व समर्पण के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.