Sonbhadra News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों रूपये की चोरी
सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चोपन रोड स्थित तिवारी भवन में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के बाहर रहने के कारण घटना की जानकारी कई दिन बाद हुई। पीड़ित ने ओबरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मकान मालिक राजेश तिवारी अपने परिवार के साथ बिहार के औरंगाबाद में थे। इसी दौरान चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला, जब आठ जुलाई को उनकी छोटी बहन अंजना पांडेय अपने पास मौजूद दूसरी चाबी से घर खोलकर देखने पहुंचीं। घर के अंदर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ओबरा पुलिस और परिजनों को दी। शुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.