Sonbhadra News: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
सोनभद्र, अगस्त 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव के टोला डूमर में शनिवार की भोर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। कोन थानाक्षेत्र के बागेसोती गांव के टोला डूमर गांव निवासी 35 वर्षीय गोरख सिंह पुत्र सीताराम सिंह ने शनिवार की भोर में अपने घर में बडे़र से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजन सो कर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। युवक को फांसी से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.