सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब मोहल्ला निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फर्जी एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पीड़िता सीता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि पड़ोसी कांता प्रसाद, अनीता देवी, रोशनी, शीला, मुकेश, शिवा और पवन कुमार उन पर संपत्ति में हिस्सा देने का दबाव बना रहे थे। हिस्सा देने से इनकार करने पर आरोपियों ने मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना और छेड़खानी के मामले में मुकदमा महिला का आरोप है कि विरोधियों ने उन्हें और उनके परिवार को फर्जी एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी...