सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददात। अनपरा कालोनी निवासी एक महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बनाकर उसके परिचितों को अश्लील संदेश भेजने के मामले में अनपरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीपी कालोनी निवासी सुजाता सिंह ने पुलिस को इस बाबत दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके नाम से किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई गई हैं। इन आइडी के माध्यम से उनके संबंधियों को गंदे और अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं। उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने के साथ इससे परिवार के लोगों भी परेशान है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसीटीएनएस के माध्यम से मुकदमा दर्ज किया। अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी सोशल मीडिया आइडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान और संदेश भेजने के स्रोत का पत...