सोनभद्र, जुलाई 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन कराने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह घोषणा की गई है। पुलिस ने आमजन से भी उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत फरार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पूर्व में फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन कराने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए कई आरोपियो...