Sonbhadra News: फफराकुंड में नाले में गिरने से वृद्ध की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुकापार क्षेत्र के फफराकुंड में रविवार की देर शाम शौच के लिए जा रहे 75 वर्षीय वृद्ध की नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फफराकुंड निवासी छविलाल ने ओबरा थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता 75 वर्षीय रामलखन पुत्र सुखदेव रविवार की देर शाम सड़क किनारे से शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए। पानी में चले जाने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.