सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में गुरुवार को गोविंद बल्लभ पंत, स्वर्गीय प्रेम भाई और धीरेंद्र मजूमदार का जन्मदिवस सर्वधर्म प्रार्थना व विचार गोष्ठी के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रेम भाई ने आदिवासी समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और स्वावलंबन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वहीं गोविंद बल्लभ पंत और धीरेंद्र मजूमदार के योगदान को भी याद किया गया। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, प्रदीप पांडेय, विमल सिंह, डॉ. विभा, शुभा प्रेम आदि मौजूद रहे। संचालन शिवशरण सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...