सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी युवती Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। गैर सम्प्रदाय के प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी 19 वर्षीय युवती सोमवार अपरान्ह अनपरा कालोनी शापिंग सेंटर के समीप बने बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गयी। शापिंग सेंटर पहुंचे ग्राहको व दुकानदारों ने उसके टॉवर पर चढ़ते ही सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनपरा राजेश जी चौबे मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और उस युवती से नीचे उतर कर आने का अनुरोध लाउडस्पीकर से किया लेकिन उसने नही सुनी तो परिजनों को बुलाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना बस स्टैंड निवासी उक्त 19 वर्षीय युवती का रेणुसागर कोल गेट निवासी दूसरे समुदाय ...