सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल विकास खंड के ग्राम पंचायत अमऊड़ के गांव उसरी कलां से प्राथमिक विद्यालय उसरी खुर्द के बगल से जाने वाली सड़क पूरी तरह से कीचड़ से सराबोर हो गई है। बरसात के दिनों में जर्जर सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन करने में बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की गई, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है।ग्रामीण लवकुश पांडेय, श्यामजी विश्वकर्मा, बालेश्वर विश्वकर्मा, बंशीधर पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, श्यामनारायण प...