Sonbhadra News: प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बघोर गौरही गांव में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में जन चौपाल लगाया। किसानों की समस्याओं को सुनकर प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को लेकर उनकी चिंताओं पर चर्चा करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि जिस जनपद में विकास के नाम पर करीब चार हजार हेक्टेयर जंगल की जमीन और 2019 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि उजाड़े जाने की बात सामने आ रही है, वहां यह विचार करना जरूरी है कि इससे विकास होगा या विनाश। उन्होंने कहा कि एक भी अन्नदाता का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हित और उनकी आजीविका की रक्षा के लिए मोर्चा हर स्तर पर आवाज उठाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से आग्रह किया कि वह स्वयं गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.