Sonbhadra News: प्रसूता की मौत के बाद स्थायी एंबुलेंस की मांग
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद।चोपन ब्लॉक के रेणुकापार क्षेत्र स्थित जुगैल ग्राम पंचायत के बहेराडांड टोले में मोबाइल नेटवर्क और एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने से प्रसूता की मौत के मामले को ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जुगैल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के लिए स्थायी रूप से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या पांच की सदस्य सुनीता खरवार पत्नी आनंद लाल खरवार, निवासी बहेराडांड को 13 सितंबर की रात करीब दो बजे प्रसव पीड़ा हुई थी। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण समय पर एंबुलेंस को सूचना नहीं दी जा सकी और एंबुलेंस नहीं पहुंचने से प्रसूता की मौत हो गई। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.