Sonbhadra News: प्रशासन देगा परिजनों को सहायता राशि
सोनभद्र, नवम्बर 15 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। महज कुछ गड्ढे ही गहरें थे अन्यथा बंधी में पानी अधिक नही था। उन्होने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जायेगी। यह राशि कितनी होगी अलबत्ता इस बाबत उन्होने कुछ नही कहा। इस दौरान अन्य पोखरों और इस प्रकार की बंधी आदि में बगैर जांचे नहाने आदि के लिए न जाने की हिदायत राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों को दी। इस दौरान सीओ पिपरी हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। अन्य में राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय और लेखपाल भी रहे । पुलिस ने फिलहाल तीनों शवों को कब्जे में लेकर रेणुसागर मोर्चरी में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.