Sonbhadra News: प्रशांत सिंह ने सैकड़ों समर्थकों संग छोड़ी रालोद पार्टी
सोनभद्र, नवम्बर 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में युवा जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद संगठन में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। प्रशांत सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सोनभद्र के आदिवासी बाहुल्य और दुर्गम क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत की। गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पद पर बने रहने के लिए उनसे लगातार आर्थिक दबाव बनाया जाता था। प्रदेश नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.