Sonbhadra News: प्रशांत को पदक-प्रमाणपत्र दे किया सम्मानित
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। हिण्डालको रेनुपावर के आदित्य बिड़ला इंटर कालेज में शुक्रवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में हिंदुस्तान ओलंम्पियाड में शानदार परफोरमेंस से पदक जीतने पर प्रशांत कुमार को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह एवं परीक्षा संयोजक विजय शंकर सिंह ने उन्हे पुरस्कार की नगद धनराशि का चेक, पदक व प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को भी लगन व कड़ी मेहनत कर आगामी परीक्षाओं में विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.