सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का दादरी से आगे नई दिल्ली तक रूट विस्तार करने और गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव देने की मांग उठी है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि 20 मई को प्रयागराज में आयोजित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट स्पेशल के सप्ताह में तीन दिन नारायणपुर बाजार रेलवे स्टेशन तक विस्तार की घोषणा की गई थी। इसके लिए उन्होंने रेलवे के महाप्रबंधक के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पां...