Sonbhadra News: प्रमाणित खतौनी पर किसानों को मिलेगा उर्वरक
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ने बताया कि मई माह से उर्वरक वितरण, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद तथा कृषि विभाग की योजनाओं में फार्मर आईडी एवं फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन राजस्व ग्रामों में चकबंदी अथवा सर्वे कार्य के कारण किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है, वहां सहकारी समिति के सदस्य किसान संबंधित लेखपाल से प्रमाणित खतौनी एवं आधार कार्ड के साथ निकटतम सहकारी समिति अथवा उर्वरक बिक्री केंद्र से निर्धारित मानक उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है लेकिन उसमें अंश निर्धारण नहीं हुआ है, वे भी प्रमाणित खतौनी, फार्मर आईडी एवं आधार कार्ड प्रस्तुत कर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: किसानों को निर्धारित दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.