Sonbhadra News: प्रभारी मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को कहा कि सोनभद्र की नदियों और जलाशयों में बहाई जा रही गंदगी व राखड़ पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए ओबरा के चकाड़ी स्थित रेणुका नदी सहित अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की खराब सड़कों को भी दुरुस्त कराया जाएगा और सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। प्रभारी मंत्री रविवार को म्योरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कस्बा निवासी सुजीत अग्रहरि के आवास पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल एवं पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.