Sonbhadra News: प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने डॉ.फौजदार सिंह
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: केकराही। करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा स्थित मोती सिंह इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव शनिवार की देर शाम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से डॉ. फौजदार सिंह को अध्यक्ष, रामनारायण जायसवाल को उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार सिंह को प्रबंधक, रामजी मौर्य को उपप्रबंधक, सभाजीत सिंह को कोषाध्यक्ष तथा स्वागतम सिंह को ऑडिटर चुना गया। वहीं सदस्य पद पर मुन्नी यादव, बच्चा यादव, इंद्रजीत सिंह और गुलाब सिंह सहित कुल 11 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.